जी.एस.टी. पर सरकार से सबसे ज्यादा पूछे गए ये सवाल

सवाल नंबर 3

किस मौजूदा कर को जी.एस.टी. में सम्मिलित करने के लिये प्रस्तावित किया गया है?

जी.एस.टी. में निम्नलिखित करों को प्रतिस्थापित किया जायेगाः

(i) आज के समय केंद्र द्वारा वर्तमान समय पर लगाए और संग्रह किए जाने वाले करः

क. केंद्रीय उत्पाद शुल्क ख. उत्पाद शुल्क (दवाईयां और प्रसाधन पदार्थ)

ग. अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (विशेष महत्व की वस्तुएं) घ. अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (कपड़ा और कपड़ों की वस्तुएं )

ड. अतिरिक्त सीमा शुल्क (सामान्यतः सीवीडी से जाना जाता है) च. अतिरिक्त विशेष सीमा शुल्क (एसएडी)

छ. सेवा कर ज. केंद्रीय अधिभार और उपकर जहां तक वे वस्तुओं और सेवाओं से संबंधित हैं

(ii) उन राज्य करों को स्पष्ट करें जिन्हें जी.एस.टी. में प्रतिस्थापित किया जाएगा.

क. राज्य वैट (मूल्य वर्धित कर) ख. केंद्रीय बिक्री कर ग. विलास कर (लक्जरी टैक्स)

घ. प्रवेश कर (सभी रूपों में) ड. मनोरंजन और मनोरंजक कर (सिवाय तब जब स्थानीय निकायों द्वारा करारोपण किया गया है)

च. विज्ञापनों पर कर छ. क्रय कर ज. लॉटरी, शर्त और जुए पर कर

झ. राज्य अधिभार और उपकर जहां तक वे वस्तुओं और | सेवाओं की आपूर्ति से संबंधित हैं।

जी.एस.टी. परिषद केंद्र और राज्यों को केंद्रीय राज्यों और स्थानीय निकायों द्वारा करो, उपकरों और अधिभारों के करारोपण के लिये सिफारिश करेगी जिन्हें जी. एस. टी. में सम्मिलित किया जा सकता है।